फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway workers adamant on demand for old pension

Sultanpur News: पुरानी पेंशन की मांग पर अड़े रेल कर्मी

Mon, 22 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Railway workers adamant on demand for old pension
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के पास स्थित उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय के सामने रविवार को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें रेल कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली, रेलवे में नई भर्ती शुरू करने के साथ ही लगातार हो रहे ट्रेन हादसे के लिए सरकार की निजीकरण नीति को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन



फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे संबद्ध नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तत्वावधान में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वाराणसी से आए इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र पाल ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा एनपीएस है। हमें एनपीएस में संशोधन नहीं, बल्कि पुरानी पेंशन ही चाहिए। इलाहाबाद से आए मुख्य वक्ता डॉ. कमल उसरी ने कहा कि लगातार हो रही जनता की सवारी भारतीय रेलवे की दुर्घटना बहुत ही दुखद है। रेल दुर्घटनाओं के लिए पूर्णतया जिम्मेदार सरकार की रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की नीति है।
विज्ञापन


नॉर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन के लखनऊ मंडल मंत्री व स्थानीय जंक्शन पर कार्यरत लोको पायलट तुलसीराम यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा है। पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करेंगे। ड्राइवरों की कमी है। तत्काल रेलवे में नई भर्ती शुरू की जाए। इस मौके पर नॉर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री पवन यादव, शाखा अध्यक्ष अमित केसरी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, ओबीसी के शाखा मंत्री केके मौर्य, अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, एसबी सिंह व रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed