फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway reservation will start at 297 post offices from today

297 डाकघरों पर आज से शुरू होगा रेलवे आरक्षण

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Railway reservation will start at 297 post offices from today
सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में रेल टिकट व्यवस्था के संचालन की तैयारी का निरीक्षण करते सहायक डाक ? - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। रेलवे रिजर्वेशन टिकट के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार से सुल्तानपुर जनपद के हेड पोस्ट ऑफिस समेत 297 डाकघरों पर यह सुविधा सुलभ होगी। इसके लिए उप डाकघर, शाखा डाकघर के डाक कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ यूजर आईडी व पासवर्ड भी दिया गया है। बृहस्पतिवार को रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव लखनऊ से एक साथ प्रदेश के 9147 डाकघरों से रेलवे रिजर्वेशन टिकट जारी करने की योजना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से प्रदेश के सभी प्रमुख व ब्रांच डाकघर ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट बना सकेंगे। यह व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सहयोग से लागू की जाएगी। आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों की तरह ग्रामीण डाक सेवक दूरदराज गांव में यह टिकट बना सकेंगे। छह जनवरी को केंद्र सरकार के रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव लखनऊ के जीपीओ से प्रदेश के 9,147 डाकघरों से रेलवे रिजर्वेशन टिकट बनाने की सुविधा शुरू करेंगे। इसी कड़ी में सुल्तानपुर के हेड पोस्ट ऑफिस समेत 297 डाकघरों पर इस व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। सुल्तानपुर (अविभाजित जनपद) के दो हेड पोस्ट ऑफिस, 48 उप डाकघर व 247 शाखा डाकघरों में यह व्यवस्था रहेगी। डाकघरों में कार्यरत डाक कर्मियों को ट्रेनों रिजर्वेशन करने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को आसपास के डाकघरों से प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक डाक अधीक्षक राजेश शर्मा ने ऑनलाइन रेल टिकट रिजर्वेशन की व्यवस्था का प्रधान डाकघर में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डाक कर्मियों को ट्रेनों में रिजर्वेशन करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें यूजर आईडी व पासवर्ड भी दिए गए हैं। टिकट के लिए लोगों को आईआरसीटीसी की ओर से तय किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed