फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway employee stage dharna

देवराय कमेटी के खिलाफ भड़के रेलकर्मी

Tue, 30 Jun 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर।  नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को  रेल कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। विवेक देवराय कमेटी की सिफारिशें लागू करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। प्रदर्शन में आरक्षण केंद्र, जनरल टिकट विभाग,  परिचालन, इंजीनियरिंग समेत कई विभागीय कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन


सुल्तानपुर  जंक्शन के नार्दन रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। काली पट्टी बांधकर बैठे पदाधिकारी व कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि विवेक देवराय कमेटी की रिपोर्ट  से कर्मचारियों का भविष्य खत्म हो जाएगा। सहायक शाखा मंत्री सुरेशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि सिफारिशों के मुताबिक निजीकरण हुआ तो कर्मचारी आश्रितों का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। बैठक के अंत में  कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रेल आरक्षण केंद्र, जनरल टिकट विभाग, परिचालन, इंजीनियरिंग समेत कई विभागीय कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों को कमेटी की सिफारिशों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


 प्लेटफार्म एक पर भी विवेक देवराय कमेटी के विरोध में कर्मचारी लामबंद हुए। इस मौके पर बीके मिश्र, मुकेश  दोहरे, केपी यादव, हिमांशु चौबे, यशवंत सिंह, यूके सिंह, एके पांडेय, राजबहादुर पाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed