फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raids on fertilizer establishments, action on five

Sultanpur News: उर्वरक प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, पांच पर की कार्रवाई

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Raids on fertilizer establishments, action on five
सुल्तानपुर। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक की समस्या पर अमर उजाला प्रकाशित खबरों को शासन ने संज्ञान में लिया। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को जिले की सभी तहसीलों में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। पांच उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। साथ ही अन्य को निर्धारित दाम पर उर्वरक की बिक्री करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता ने 14 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में पांच नमूने संग्रहीत किए गए। नारायण ट्रेडर्स सौरमऊ, अशोक ब्रदर्स अहिमाने और बी-पैक्स पकड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लंभुआ में उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव और पशुपालन विभाग की टीम ने दुकानों का निरीक्षण उन्हें उचित दर पर बिक्री के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

तहसील बल्दीराय में भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारे लाल के नेतृत्व में टीम ने आठ उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। दो नमूने संग्रहीत किए गए। अपर जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र कुमार की ओर से गठित टीम ने तहसील कादीपुर और जयसिंहपुर में 24 दुकानों का निरीक्षण किया। टीम की ओर से आठ नमूने संग्रहीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक उर्वरकों के साथ किसी भी तरह की टैगिंग न करें : एडीएम
सुल्तानपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एस. सुधाकरन ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ ही उर्वरक कंपनी के प्रतिनिधियों और थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों को हिदायत दी कि वह रासायनिक उर्वरकों के साथ किसी भी तरह की टैगिंग न करें। यदि टैगिंग की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा।

थोक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि ओवररेटिंग अथवा टैगिंग का मामला प्रकाश में आता है तो उनकी जिम्मेदारी निर्धारित कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। किसानों को ई-पॉश मशीन से निकलने वाली रसीद भी देनी पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। बैठक में कुल 32 लोगों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed