{"_id":"5717b5874f1c1b7c418b4867","slug":"rahul-reached-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल
Amarujala Bureau
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
वर-वधू को दी बधाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर देर शाम अमेठी आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पहले गौरीगंज स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और उनके नवविवाहित पुत्र व बहू को शुभकामना दी। इसके बाद प्रीतिभोज के लिए आयोजित पांडाल में पहुंचे राहुल ने न सिर्फ बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं से हाल-चाल जाना बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। शाम करीब 6:40 पर फुरसतगंज स्थित एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरने के बाद राहुल 7:45 पर शहर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेेंद्र मिश्र के आवास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नवविवाहित पुत्र अंकित व पुत्रवधू अंजलि से मिलकर उन्हें विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भीड़ से घिरे राहुल गांधी रणंजय सिंह इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया। इसके अलावा राहुल ने कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर उनके साथ ग्रुप फोटो और सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
रात करीब सवा आठ बजे राहुल का काफिला मुंशीगंज स्थित वीवीआईपी संजय गांधी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गया। राहुल गांधी बुधवार सुबह गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आम पब्लिक से मिलेंगे।