{"_id":"6727d0e49f1e5d7cc103dfb4","slug":"radium-belt-around-the-neck-of-stray-cattle-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-121752-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छुट्टा मवेशियों के गले में रेडियम का पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छुट्टा मवेशियों के गले में रेडियम का पट्टा
Mon, 04 Nov 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
मवेशी को रेडियम का पट्टा बांधते क्लब के सदस्य
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। राहगीरों की सुरक्षा के लिए सामाजिक संस्था कटका क्लब ने अनोखी मुहिम की शुरुआत की है। रात के समय सड़क पर विचरण करने वाले छुट्टा मवेशियों के गले में रेडियम का पट्टा बांधने का सिलसिला शुरू हो गया है। काफी हद तक मवेशियों से होने वाली दुर्घटना को रोका जा सकेगा।
संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि सड़क हादसों में अक्सर आवारा पशु कारण बनते हैं। रेडियम बेल्ट एक संकेत के रूप में काम करेगी। जब वाहनों की लाइट इस बेल्ट पर पड़ेगी तो ये चमकेगा। वाहन चालक समय रहते सावधान हो जाएंगे और हादसे टल सकते हैं। ऐसा करने से चालकों के साथ पशुओं की सुरक्षा हो सकती है। दो दिन में 25 से अधिक छुट्टा मवेशियों को रेडियम पट्टा पहनाया जा चुका है। क्लब के तुषार वर्मा ने कहा कि छुट्टा पशु दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण होते हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आकाश सिंह, मोनू यादव, सुधीर यादव, प्रीतेश यादव, सूरज विश्वास आदि मौजूद रहे।