फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Radiology unit needs treatment

Sultanpur News: रेडियोलॉजी यूनिट को इलाज की दरकार

Sat, 25 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Radiology unit needs treatment
खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन।
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी यूनिट खुद ही 'बीमार' है। मशीन में खराबी आने से ट्रॉमा सेंटर में लगी सीटी स्कैन जांच दो माह से बंद है। जबकि, स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बेपटरी है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते में तीन दिन ही आ रहे हैं। मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा रहा है। जांचें प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का ट्राॅमा सेंटर, अमहट में संचालित है। यहां पर पांच साल पहले लगी सीटी स्कैन मशीन के कल-पुर्जे बुरी तरह डैमेज हैं। मशीन 19 नवंबर 2024 से खराब पड़ी है। कई बार पुर्जों को बदलने का प्रयास किया गया, लेकिन कोशिशें नाकाम रहीं। कंपनी के इंजीनियरों ने तीन बार खराबी दूर करने का प्रयास किया, फिर भी असफल रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन से नई मशीन की डिमांड भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने खारिज करते हुए 10 वर्षाें तक पुरानी मशीन से ही काम कराने का निर्देश दिया। कंपनी ने जापान से मशीन के पुर्जे मंगाए हैं, जिसे आने में एक पखवाड़े का समय लग सकता है। मरीजों की जांच मुफ्त की जाती है।

सिर्फ तीन दिन होता है अल्ट्रासाउंड
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के पास अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाया गया है। यहां अल्ट्रासाउंड सेवा वर्ष 2022 से बेपटरी है। वर्ष 2024 में अस्थायी तौर पर डॉ. आरपी सिंह की रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनाती की गई और तीन दिन की ड्यूटी तय हुई। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार निर्धारित है। अन्य दिनों में मरीजों को जांच कराने के लिए बाहर डायग्नोस्टिक सेंटरों पर जाना पड़ता है। शुक्रवार को यहां अल्ट्रासाउंड जांच कराने आई किरता का पुरवा निवासी मधु मिश्रा ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे हैं। एक घंटा हो गए, किसी को पता ही नहीं है कि डॉक्टर कब आएंगे।

साहब, बहुत महंगी है सीटी स्कैन जांच..नहीं करवा पाए
शुक्रवार को ओपीडी में पहुंची निधियावां अयोध्या से आई कुसुम गुप्ता से जब चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच की रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने कहा कि साहब..बहुत महंगी है सीटी स्कैन जांच, इसलिए नहीं करवा पाए। करीब एक महीने से चार दिन दौड़कर अमहट गई जांच के लिए, लेकिन मशीन बंद थी। दो दिन अयोध्या के दर्शननगर गई। फिर भी जांच नहीं हो पाई। प्राइवेट में जांच में 2700 रुपया रेट बताया गया। अमहट ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को बंधुआकला से आई परबीन ने बताया कि सीटी स्कैन जांच कराने आई थी, लेकिन बताया गया कि मशीन खराब है बहुत दिनों से।



हफ्ते दस दिन में जांच शुरू होगी
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन के पुर्जे जापान से आ रहे हैं। उम्मीद है कि हफ्ते-दस दिन में जांच शुरू हो जाएगी। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए कई बार शासन को पत्र लिखा गया है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। किसी तरह अस्थायी तौर पर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed