फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Radheshyam and Sanjay remembered on martyrdom day

Sultanpur News: शहादत दिवस पर याद किए गए राधेश्याम और संजय

Thu, 12 Sep 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Radheshyam and Sanjay remembered on martyrdom day
राहुल नगर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीपीआईएम के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। विकास खंड क्षेत्र अखंडनगर के राहुल नगर में बुधवार को भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शहीद राधेश्याम यादव और संजय यादव की 20वीं बरसी पर उन्हें याद किया। पुलिस प्रशासन की देखरेख में समाधि स्थल पर पहुंच विखंडित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बगल में कॉमरेड रामजियावन सिंह की समाधि स्थल पर भी पुष्प अर्पित किया गया।
विज्ञापन


सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य राज बहादुर यादव ने कहा कि शहीद राधेश्याम और संजय यादव इस इलाके के किसानों, मजदूरों और नौजवानों के प्रेरणास्रोत थे। वर्ष 2004 में स्थानीय सामंती और अराजक तत्वों ने दोनों साथियों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


2005 में शहादत की पहली बरसी पर स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्र कर दोनों साथियों की प्रतिमा स्थापित कराई थी। इसके अनावरण कार्यक्रम में कॉमरेड सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, सुभाषिनी अली जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। तब से शहीदों की स्मृति में हर साल 11 सितंबर को अनवरत मेले का आयोजन होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम वर्मा ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने 2017 में शहीदों की प्रतिमाओं को विखंडित कर दिया था। प्रतिमा स्थापना तक कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि शहीदों के नाम पर लगने वाले इस मेले ने राहुल नगर की पहचान प्रदेश स्तर पर करा दी थी। हजारों लोग मेले में आते थे। इससे एक तरह का स्थानीय रोजगार का इंतजाम भी होता था।


भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री शिवपूजन पांडेय ने कहा कि स्थानीय जनता और प्रशासन के सहयोग से शहीदों की प्रतिमा पुनः स्थापित की जाएगी। इस मौके पर लाल बिहारी मौर्य, शिवनाथ मिश्र, सुनील सिंह, मंजू सिंह, मो. आरिफ, अनिल दुबे, सुभाष वर्मा, हाशिम, बाबूराम मौर्य, रामनयन निषाद व राम मूरत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed