फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Queue to check corona in district hospital

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच कराने को लगी कतार

Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Queue to check corona in district hospital
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रहे यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल में तीन दिनों में चिकित्सकों ने 722 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की है। इसमे अधिकतर वे लोग हैं जो इन दिनों बाहर से पहुंचे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

देश में फैले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में मजदूरों और अन्य लोगों ने अपने घरों की ओर रुख कर दिया है।
विज्ञापन

पिछली 27 मार्च को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने देश के कई हिस्सों से पहुंचे 201 लोगों की जांच की थी। इसके बाद 28 मार्च को सुबह से लेकर रात 12 बजे तक 234 लोगों की जांच की गई। रविवार को सुबह आठ बजते ही जिला अस्पताल में चिकित्सक, पैथोलॉजिस्ट व स्टाफ नर्स ड्यूटी पर तैनात हो गए। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक जिला अस्पताल में बाहर से पहुंचे 287 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीन दिनों में देश के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे कुल 722 लोगों की चिकित्सकों ने जांच की है। जांच अभी भी चल रही है। चिकित्सक और अन्य स्टाफ दिन-रात ड्यूटी में लगे हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि लॉकडाउन के बीच शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचने वाले 722 लोगों की जांच की गई है। इसके अलावा जांच के लिए जिले की 14 सीएचसी पर चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों की टीम गठित की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में कुल 245 टीमें बनाई गई हैं जो स्वदेश से पहुंचने वाले सभी लोगों के घर-घर पहुंचकर जांच करने में जुटी हैं। जितने भी लोग बाहर से पहुंच रहे हैं उन्हें जांच के बाद घर में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed