{"_id":"68165fbfc72deeb550012a48","slug":"quality-food-dirt-found-in-the-kitchen-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-132089-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गुणवत्ताविहीन भोजन, रसोई में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गुणवत्ताविहीन भोजन, रसोई में मिली गंदगी
Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रोबेशन विभाग से संचालित वन स्टाॅप सेंटर में खराब भोजन व रसोई में गंदगी मिली है। अभिलेख अव्यवस्थित मिले हैं। उपजिलाधिकारी लंभुआ ने संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम की ओर से एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में गठित तीन अधिकारियों की टीम ने शनिवार को पांचोंपीरन के निजामपट्टी सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी का रोस्टर, स्टॉक, कार्य विभाजन का अभिलेख पूरा नहीं मिला। सेंटर मैनेजर की ओर से सही जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। रसोई घर में गंदगी और भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। आठ में एक कर्मचारी मेडिकल पर गायब रहा। दो महिलाएं आश्रय कक्ष में मिलीं। एक को चिकित्सालय व दूसरी का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाना बताया गया।
व्यवस्थाओं पर असंतोष जताते हुए टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दी है। टीम में एसडीएम लंभुआ के साथ प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनंद व जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह शामिल रहीं।