फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   purvanchal expres way

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज से फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
purvanchal expres way
सुल्तानपुर के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर तैनात फोर्स। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 341 किमी. लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया। उन्होंने एयर स्ट्रिप पर कैमरा लगवाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर शासन, प्रशासन व सेना के अधिकारी डटे हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने अरवलकीरी करवत की एयर स्ट्रिप पर पहुंचे। उन्होंने पीएम के लिए बनाए गए मंच, जनसभा स्थल, एयर स्ट्रिप पर एयर शो के लिए बने पीएमओ कैंप, सेना कैंप व अन्य कैंपों का बारीकी से जायजा लिया। एयर स्ट्रिप पर विमानों के शक्ति प्रदर्शन के दौरान लगाए जाने वाले कैमरों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों व पीएम की सुरक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी ली। सीएम ने पीएम की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएम के साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल, आईजी डॉ. कविंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ अतुल वत्स समेत एसपीजी, वायुसेना व अन्य फोर्स के अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed