फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

कुआं व मंदिर का चबूतरा पाटने के विरोध में ग्रामीणों ने रोका हाईवे का कार्य

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
हलियापुर कस्बे में हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के दौरान किनारे स्थित एक मंदिर के चबूतरे व दो कुओं की पटाई से सोमवार को हलियापुर कस्बे के लोग नाराज हो गए। उन्होंने हाईवे का निर्माण कार्य रोक दिया। काम के दौरान विद्युत पोल टूटने पर कस्बे वालों ने हाईवे पर जेसीबी खड़ी करवा दी। इसकी वजह से हाईवे पर करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। कार्यदायी संस्था व विद्युत वितरण के अधिकारियों के पहुंचने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन

हलियापुर कस्बे में अयोध्या-रायबरेली हाईवे को चौड़ा करने के दौरान सोमवार को कार्यदायी संस्था के मजदूरों व कर्मियों ने किनारे स्थित एक पुराने मंदिर का चबूतरा व बगल के दो पुराने कुएं के पास मिट्टी पटाई का काम शुरू करा दिया। इसकी सूचना लगते ही कस्बे के उमारमण सिंह, रणविजय, पवन सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। कस्बे के लोगों ने मंदिर व कुएं को पुराना बताते हुए मिट्टी पटाई कार्य का विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि गजट में मंदिर का चबूतरा व कुआं शामिल नहीं है। इसकी वजह से इसे मार्ग में शामिल नहीं लिया जाना चाहिए। प्रकरण बढ़ता देख कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने पटाई का कार्य रोक दिया। इस दौरान जब दोबारा कार्य शुरू हुआ तो निर्माण में लगी जेसीबी से कस्बे के चार विद्युत पोल टूट गए। हालांकि उस दौरान बिजली नहीं होने की वजह से खतरा टल गया।
विज्ञापन

खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस पर कस्बे के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को हाईवे पर आड़ा तिरछा खड़ी करवा दिया। मार्ग पर जेसीबी खड़ी किए जाने से जाम लग गया। बड़ी संख्या में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कस्बे के लोग बिजली का खंभा तुरंत ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करने की मांग करने लगे। करीब ढाई घंटे बाद तीन बजे कार्यदायी संस्था व विद्युत वितरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विद्युत वितरण के अधिकारियों की ओर से पोल का कार्य शुरू कराए जाने के बाद हाईवे का जाम खुल सका। मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी आरडी शर्मा, मनीष सिंह समेत विद्युत वितरण के एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed