{"_id":"629ba637aa89767be1262745","slug":"protest-sultanpur-news-lko63374940","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य मीनाक्षी श्रीवास्तव के नेतृत्व व जिला संगठन प्रभारी महमूद खान की अगुवाई में शनिवार को नगर पालिका गेट पर एकत्र हुए। कश्मीर में लगातार हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात बद से बदतर हो गए हैं। नब्बे के दशक जैसी स्थिति एक बार फिर उत्पन्न हो गई है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदर्शन के बाद पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।