{"_id":"61a3c67cf6c1ba43c66f90a5","slug":"protest-sultanpur-news-lko6065286115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी देते कांग्रेसी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित टीईटी का पेपर लीक होने पर कांग्रेसी विरोध में उतर पड़े। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।
रविवार को आयोजित टीईटी के दौरान कांग्रेसियों की ओर से प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा की अगुवाई में सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। कांग्रेसियों की ओर से अभ्यर्थियों को पत्रक वितरित किया जा रहा था। इस दौरान टीईटी का पेपर लीक होने की सूचना पर कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े। कांग्रेसियों ने सरकार पर पेपर लीक कराने व अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।
सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। शाम को पुलिस ने कांग्रेसियों को उपजिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। एसडीएम ने मुचलके पर कांग्रेसियों को रिहा कर दिया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से युवकों व युवतियों को रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक करा दिया जाता है। सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाह रही, इससे सरकार से नौजवानों का भरोसा उठ गया है।