फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजे जाने पर भड़के किसान

Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजे जाने को लेकर किसानों में नाराजगी है। मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने जिला पंचायत परिसर में स्थित गन्ना कार्यालय के सामने धरना दिया। संगठन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत परिसर में स्थित गन्ना कार्यालय के सामने धरना दिया। मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि जिले के किसानों का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजा जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी को इस पर रोक लगानी चाहिए। कुड़वार व राजापुर में गन्ना तौल केंद्र बना हुआ है। यहीं से किसानों का गन्ना तौल कर हैदरगढ़ चीनी मिल भेजा जाता है। जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा ने कहा कि एनपीके और डीएपी उर्वरक की कालाबाजारी हो रही है। ग्रामीण इलाकों की बिजली का रोस्टर शाम छह से रात 10 तक और सुबह आठ से शाम चार बजे का होना चाहिए। कई धान क्रय केंद्र अभी तक चालू नहीं कराए गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष रामनायक वर्मा, अरविंद सिंह, बृजलाल मौर्य, रामजी सिंह, मो. तारिक, दिवाकर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed