फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोध नारे लगाए।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली गई। जिला कांग्रेस कमेटी से पदयात्रा शुरू होकर लाल डिग्गी चौराहा, राहुल तिराहा, बाधमंडी चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, सदर तहसील, बस अड्डा, जिलाधिकारी चौराहा, दीवानी तिराहा, कलेक्ट्रेट, डाकखाना चौराहा होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश के संसाधनों को लूटने की योजनाएं बना रही है। सरकार चंद उद्योगपतियों के लिए देश के अन्नदाता किसानों के खिलाफ काला कानून लेकर आई है। जिला समन्वयक अनीस खां ने कहा कि पिछले तीन माह से ब्लॉक व न्याय पंचायत पर संगठन सृजन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि तेल मूल्य में बेतहाशा टैक्स वृद्धि कर कोराना काल में वर्तमान सरकार की ओर से जनता पर कहर ढाया जा रहा है। युवाओं के रोजगार समाप्त किए जा रहे हैं। आम जनता की पैसेंजर रेलगाड़ियां बंद की गई हैं। सरकारी अस्पतालों में न चिकित्सक हैं और न ही दवाई। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी, विधि प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी मो. कमर खां, शकील अंसारी, मानस तिवारी, हौसिला प्रसाद भीम, बलराम तिवारी समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed