Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

सरकार को वापस लेना होगा कृषि कानून

Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले छह दिसंबर से शहर के तिकोनिया पार्क में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। संगठन का कहना है कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि किसान व मजदूर संगठित हो रहे हैं। किसान आंदोलन हर अगले दिन बढ़ता जा रहा है और यह लड़ाई आरपार की होगी। किसान नेता रामप्यारे वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार की हरसंभव कोशिश है कि किसानों को खेती में घाटा हो।
विज्ञापन

किसान घाटे की खेती नहीं कर पाएगा और मजबूर होकर अपनी खेती ठेके पर दे देगा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि किसान हर कुर्बानी देने को तैयार है। सरकार को तीनों कृषि कानूनों को हर हाल में वापस लेना होगा। किसान नेता जवाहर लाल ने कहा कि सरकार अभी भी लगातार किसानों की अनदेखी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसानों ने कमर कस ली है। एमएसपी को कानून बनवाने तक और तीनों कानूनों के रद होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में मो. सैफ, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, उर्मिला देवी, गीता देवी, बरसाती, बृजलाल, राम प्रताप, विनोद कुमार कोरी, श्रीराम, बृज बिहारी, रामतीरथ साहू, बबलू मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, उमेश तिवारी, शशांक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed