फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protection of wildlife is necessary for environmental balance

पर्यावरण संतुलन के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी

Wed, 07 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Protection of wildlife is necessary for environmental balance
सुल्तानपुर। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया किया गया। विकास भवन के एनआईसी हॉल में सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। वहीं, शहर के पर्यावरण पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर बुधवार को विकास भवन के एनआईसी हॉल में सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। पिछले दिनों वन विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को शामिल करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि एक से सात अक्तूबर के मध्य वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद पर्यावरण पार्क में वन विभाग की ओर से गोष्ठी हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान लोगों को वन्यजीवों की पहचान उनके संरक्षण व राज्य पक्षी सारस, राज्य पशु बारहसिंगा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर मिशन गौरैया के संस्थापक प्रकाश विजय, दिवाकर पांडेय, बृजेश यादव, अशोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, ओपी सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed