{"_id":"5eeb94778ebc3e42d05de618","slug":"prorest-aginst-chin-sultanpur-news-lko5266013155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों के प्रति संवेदना और चीन की हरकत के प्रति लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के हरौरा बाजार में ग्रामीणों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बाद से लगातार जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के साथ चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के हरौरा बाजार में भारतीय सैनिकों पर चीनी सेना के हमले से आक्रोशित युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों ने पैदल मार्च किया।
पैदल मार्च के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चीन के कृत्य की निंदा करते हुए भारत सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने के मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राम भुवन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, राजमणि पांडेय, जनार्दन दुबे, वीरेंद्र चतुर्वेदी, विजय पांडेय, राहुल पांडेय, रवि भान शुक्ल, शुभम शुक्ल, धर्मपाल तिवारी, अशोक मिश्रा, अवधेश त्यागी, अमरजीत मिश्र, नीरज पंडित, विकास पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। शहीद सैनिकों की याद में बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी की अगुवाई में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत दुखद है। सैनिकों की शहादत को देश सदैव याद रखेगा। भारत सरकार को चीन की इस नापाक हरकत का जवाब देना चाहिए। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में कई अन्य लोग मौजूद रहे।