{"_id":"6129145d8ebc3e79c8166daf","slug":"problems-occur-in-covid-vaccination-sultanpur-news-lko593005682","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ संभालने में छूटा पसीना, वैक्सीन पड़ गई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ संभालने में छूटा पसीना, वैक्सीन पड़ गई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले भर में महाअभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगवायी। जिला अस्पताल, 14 सीएचसी व 43 पीएचसी समेत दर्जनों गांवों में कैंप लगाया गया।
मेगा कैंप में भीड़ उमड़ने से वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारी औंधे मुंह गिर पड़ी। कहीं पर वैक्सीन की कमी के कारण लोग बिना बैरंग वापस घर लौट गए तो कहीं भीड़ ज्यादा होने से लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। कई स्थानों पर लोग धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिला महिला अस्पताल में भीड़ बढ़ने पर कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
भीड़ को संभालना हुआ मुश्किल
दोस्तपुर क्षेत्र में सीएचसी समेत 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। शाम करीब ढाई हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। भीड़ अधिक होने की वजह से टीम के पसीने छूट गए। फिलहाल टीकाकरण चलता रहा। उधर सूरापुर के प्राथमिक विद्यालय विजेथुआ में नौ सौ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। देर शाम तक टीकाकरण चलता रहा।
विज्ञापन
3000 को बमुश्किल लगी वैक्सीन
मोतिगरपुर। धर्मराज पाठक सीएचसी मोतिगरपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेमा पर पांच-पांच सौ व नौ ग्राम पंचायतों में तीन-तीन सौ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र बनाया गया था। कुल 37 सौ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी एसडी सिंह ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर कुछ जगहों पर समस्याएं आईं। शाम तक करीब तीन हजार लोगों का टीका किया जा सका। उन्होंने देर शाम तक लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।
चेहरों पर मास्क नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
जयसिंहपुर सीएचसी समेत तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन का तीन हजार लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार तार दिखी। किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं रहा। टीकाकरण के दौरान दोपहर बाद तक दो स्थानों पर चिकित्सक मौजूद नहीं रहे। देर शाम तक टीकाकरण कराने वाले लोगों की भीड़ जमा रही। लंभुआ सीएचसी समेत नौ स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गई। 32 सौ लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण केंद्र पर भीड़ अधिक होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
धम्मौर में कम पड़ गई वैक्सीन
धम्मौर के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 260 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस केंद्र पर 260 टीके उपलब्ध कराए गए थे, जबकि टीका लगवाने के लिए लोगों की संख्या ज्यादा थी। टीका उपलब्ध नहीं होने से बहुत से लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौट गए। भदैंया सीएचसी में 500, शंभूगंज पीएचसी पर 300, बेलसौना पीएचसी पर 300, कंधईपुर, पखरौली, एएनएम सेंटर पर दो-दो सौ और खोरेपुर व एक अन्य स्थान पर दो-दो सौ लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सभी स्थानों पर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की भीड़ जमा रही।
कादीपुर में लगी रही लंबी कतार
कादीपुर सीएचसी व हिगनगौरा में कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो यहां पर कुल 25 सौ लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देर शाम तक वैक्सीनेशन जारी रहा। सीएचसी दूबेपुर, पीएचसी समेत 13 स्थानों पर टीकाकरण का प्रबंध किया गया था। हर बूथ पर 260 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी तिवारी ने बताया कि सभी बूथों पर 3380 लोगों का टीकाकरण किया गया है। भीड़ अधिक होने के कारण देर शाम तक टीकाकरण किया जाता रहा।
बल्दीराय के सैनी, डेहरियावां, रामपुर, बबुआन, डोभियारा, रसूलपुर, आदमपुर नतौली व सीएचसी बल्दीराय पर कुल मिलाकर 2105 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कई स्थानों पर भीड़ अधिक होने के कारण देर शाम तक वैक्सीनेशन चलता रहा। करौंदीकलां सीएचसी के साथ ही बौढ़िया बालमऊ व भूपतिपुर गांव में कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 3500 लक्ष्य के सापेक्ष 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
लोगों ने बढ़-चढ़कर कराया वैक्सीनेशन
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीनेशन महाअभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में दूर इलाकों से वैक्सीनेशन का आंकड़ा देर शाम तक उपलब्ध नहीं हो सका। शनिवार को कुल वैक्सीनेशन की जानकारी मिल सकेगी।