फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations for idol immersion intensify at Sitakund Ghat

Sultanpur News: सीताकुंड घाट पर प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज

Fri, 23 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations for idol immersion intensify at Sitakund Ghat
सुल्तानपुर। दशहरा और दुर्गापूजा महोत्सव के बाद सीताकुंड घाट पर होने वाले देवी प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां नगर पालिका ने तेज कर दी हैं। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज व विभागीय अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को विसर्जन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि घाट पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, बालू की बोरियों से समतलीकरण और अस्थायी रैंप का निर्माण कराया जा रहा है। हवन सामग्री कुंड की सफाई के साथ घाट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण पार्क गेट से घाट तक और सीताकुंड गेट से विसर्जन स्थल तक जनरेटर से निर्बाध प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। पेयजल और मोबाइल शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि घाट पर पालिका की ओर से कैंप कार्यालय और मेला नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। मार्ग प्रकाश, सफाई और पेयजल से जुड़ी आकस्मिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विसर्जन के दौरान 24 घंटे रोस्टरवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता (सिविल) नीलम कुमारी, अवर अभियंता (जल) सुनील कुमार पाल, स्थानीय सभासद, गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी और पालिका के सफाई विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed