फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Principal suspended for beating student

Sultanpur News: छात्र को डंडे से पीटने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 26 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for beating student
सुल्तानपुर। विकासखंड क्षेत्र करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय सरसी में बीएसए के निरीक्षण के दौरान छात्र को पीटने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक अन्य शिक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन



बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को करौंदीकलां विकास क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय सरसी में प्रधानाध्यापक लालजी यादव एक बच्चे को डंडे से पीटते हुए मिले थे। इसके साथ ही लकड़ी के चूल्हे पर एमडीएम बनवाया जा रहा था। एक छोटी कढ़ाही में सब्जी बनाई जा रही थी जो पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। बीएसए ने शासनादेश के विपरीत कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक लालजी यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय थहेली हिंदुआबाद में भी लकड़ी के चूल्हे पर एमडीएम बनवाया जाता हुआ मिला। गैस सिलेंडर रखा हुआ पाया गया। विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। साफ-सफाई भी अनुकूल नहीं थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनभावती का वेतन बीएसए ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। प्राथमिक विद्यालय शुकुलपुर में भी बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed