{"_id":"5fde29be8ebc3e3b850cfbc1","slug":"principal-s-charge-should-be-given-to-the-principal-sultanpur-news-lko5557079164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ प्रवक्ता को दिया जाए प्रिंसिपल का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ प्रवक्ता को दिया जाए प्रिंसिपल का चार्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति पाए युवक को ज्वॉइन नहीं कराने के मामले में जिलाधिकारी ने डीआईओएस को जवाहरलाल स्मारक इंटर कॉलेज गरएं के तदर्थ प्रधानाचार्य को हटाकर किसी वरिष्ठ प्रवक्ता को चार्ज देने का निर्देश है।
प्रयागराज जिला निवासी कल्लूराम बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 25 दिसंबर 2019 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। मृतक आश्रित के रूप में उनके पुत्र अमरेंद्र यादव का चयन लिपिक पद पर जनपदीय चयन समिति ने 24 जुलाई 2020 को जवाहर लाल स्मारक इंटर कॉलेज गरएं के लिए किया था।
तत्कालीन डीआईओएस एसके तिवारी के निर्देश पर इंटर कॉलेज की प्राधिकृत नियंत्रक अनुपम श्रीवास्तव ने चार सितंबर को नियुक्ति पत्र निर्गत किया था। तब से अमरेंद्र नियुक्ति के लिए विद्यालय के चक्कर काट रहा है। मामले में डीआईओएस ने चार बार जॉइनिंग के लिए लिखित निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद अमरेंद्र को ज्वॉइन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
मामले में डीआईओएस जेपी यादव की रिपोर्ट पर डीएम रवीश गुप्ता ने कहा है कि विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले तदर्थ प्रधानाचार्य को मुक्त करते हुए विद्यालय के किसी वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रिंसिपल का चार्ज दिया जाय।