फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Primary School Lakhana Basantpur defeating private schools

निजी स्कूलों को मात दे रहा प्राथमिक स्कूल लखना बंसतपुर

Sat, 20 Jul 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Primary School Lakhana Basantpur defeating private schools
निजी स्कूलों को मात दे रहा प्राथमिक स्कूल लखना बसंतपुर
विज्ञापन

गौरीगंज। ब्लॉक क्षेत्र जामों का लखना बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय निजी स्कूलों को मात दो रहा है। कायाकल्प योजना तथा निजी सहयोग से ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने स्कूल भवन को न केवल लकदक कर दिया बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस भी किया है।
शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की कोशिश में जुटे जामों ब्लॉक के लखना बसंतपुर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सैय्यद अली वकार व ग्राम प्रधान अजय सिंह लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित कायाकल्प योजना के तहत प्रधानाध्यापक ने अपने वेतन से डेढ़ लाख व ग्राम प्रधान की ओर से आवंटित धनराशि खर्च कर 1967 में स्थापित प्राथमिक स्कूल भवन का जीर्णोद्धार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल, परिसर में इंटरलॉकिंग, पूरे भवन की फर्श में टाइल्स, अलग-अलग प्रसाधन-कक्ष, पेयजल, पार्क, पुताई व संदेश लेखन के साथ ही शिक्षण कक्ष को निजी स्कूलों से बेहतर बना दिया है।
भवन का जीर्णोद्धार व आकर्षण देख बेसिक शिक्षा विभाग अब शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने की कवायद में जुट गया है।
वर्तमान में स्कूल में नामांकित 131 बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक सैय्यद अली वकार के साथ सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार व शिक्षामित्र सुकेता सिंह तैनात हैं।
खंड शिक्षाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि विद्यालय का चयन इस शैक्षिक सत्र में मॉडल स्कूल के रूप में नहीं हो पाया है लेकिन वहां स्मार्ट क्लास का संचालन कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक समिति की प्रति माह बैठक आयोजित करकरा शिक्षण व्यवस्था और बेहतर बनाई । शासन से आवंटित धनराशि के अतिरिक्त प्रधानाध्यापक व प्रधान ने अपनी तरफ से धन खर्च किया है।

दोनों की मेहनत से स्कूल का भवन निजी स्कूलों से बेहतर हो गया है। शीघ्र ही स्कूल में अन्य सुविधाओं की बढ़ोतरी करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed