फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations for the Sangh's Vijayadashami festival are complete, the route is fixed.

Sultanpur News: संघ के विजयदशमी उत्सव की तैयारियां पूरी, मार्ग तय

Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Sangh's Vijayadashami festival are complete, the route is fixed.
लंभुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शताब्दी वर्ष में आयोजित सात कार्यक्रमों में से पहला विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम दो अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर हिंदू परिवारों के एकत्रीकरण व पथ संचलन का कार्यक्रम तय किया गया है। लंभुआ विकासखंड के नौ न्याय पंचायत के कार्यक्रम प्रमुख व पथ संचलन का मार्ग तय कर लिया गया है। संघ के खंड कार्यवाह अजय पांडेय ने बताया कि दो अक्तूबर को अर्जुनपुर मंडल (न्याय पंचायत) में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन

विनय विक्रम सिंह के संयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनपुर में हिंदू परिवार के मुखिया का एकत्रीकरण शुरू होगा। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद श्रीरामपुर चौराहा तक पथ संचलन का कार्यक्रम तय किया गया है। चार अक्तूबर को बड़ागांव मंडल में यह कार्यक्रम राधेकृष्ण पांडेय के संयोजन में होगा। सरस्वती पब्लिक स्कूल किंदीपुर में दोपहर दो बजे से एकत्रीकरण, बौद्धिक कार्यक्रम के बाद पथ संचलन होगा। पांच अक्तूबर को शाहगढ़, लंभुआ व शिवगढ़ मंडल में दोपहर दो बजे से कार्यक्रम तय किया गया है। शाहगढ़ में गोविंद कृष्ण पांडेय के संयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर से शाहगढ़ बाजार तक पथ संचलन होगा।
विज्ञापन


लंभुआ में सर्वोदय इंटर कॉलेज के बगल मौजूद खेल मैदान से एकत्रीकरण, बौद्धिक के बाद कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर तक पथ संचलन का कार्यक्रम तय किया गया है। शिवगढ़ में प्रकाश श्रीवास्तव विद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों के एकत्र होने के बाद शिवगढ़ चौराहा व गांव भ्रमण के कार्यक्रम होंगे। सात अक्तूबर को परसरामपुर मंडल में पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में एकत्रीकरण व बौद्धिक कार्यक्रम के बाद पूरे गांव में पथ संचलन किया जाएगा। 12 अक्तूबर को नरेंद्रपुर, गारवपुर व ढेलहा मंडल में कार्यक्रम होगा। नरेंद्रपुर में संजीव पांडेय के संयोजन में पांडेयपुर स्थित श्री दामोदर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वयंसेवक एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्धिक के बाद मदनपुर चौराहा तक पथ संचलन होगा। इसी समय गारवपुर में मिठाई लाल सरोज के संयोजन में दिन में 11 बजे से श्रीपाल सिंह स्मारक महिला महाविद्यालय गारवपुर में स्वयंसेवक इकट्ठा होंगे। पथ संचलन गारवपुर बाजार तक निकलेगा। ढेलहा मंडल में दिन में दो बजे से सूबेदार महाविद्यालय में रामेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में एकत्रीकरण व बौद्धिक के बाद समहुता गांव, दलित बस्ती तक पथ संचलन निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed