फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations for Ramzan

रमजान की तैयारियां जोरों पर

Fri, 26 May 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ramzan
लोग खरीदारी में व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पालिका प्रशासन मस्जिद व रोजेदारों के आने-जाने वाले रास्तों की सफाई करवा रहा है। हालांकि अभी तक सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं हो सकी है। मस्जिदों की रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम चरण में है। रोजा इफ्तार व सहरी को लेकर बाजार भी सज गए हैं।                                           

विज्ञापन

रमजान माह शुरू होने को है। पालिका प्रशासन की ओर से मस्जिदों व रोजेदारों के रास्तों पर साफ-सफाई की अभी तक मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है। मुस्लिम बाहुल्य ईदगाह, जमाल गेट, खैराबाद, अन्नू चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर गंदगी दिख रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गठित होने वाली पीस कमेटियों की बैठक की जा रही है। विभिन्न थानों पर आयोजित होने वाली पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन व पुलिस महकमे के साथ सामाजिक संगठनों से शांति व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


रोजेदारों के मुताबिक जिले में कोई भी इलाका संवेदनशील नहीं है। फिर भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों पर प्रशासन का विशेष पहरा रहेगा। ऐसे इलाकों की पुलिस को ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है। रमजान को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में सेवइयां, खजूर, फल आदि की दुकानें सज गई हैं।                                              

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed