फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations for Chhath festival intensified at Sitakund Ghat

Sultanpur News: सीताकुंड घाट पर तेज हुई छठ पर्व की तैयारियां

Tue, 05 Nov 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath festival intensified at Sitakund Ghat
 शहर के सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए पिंडों की रंगाई करता पेंटर।
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व के मद्देनजर गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गईं हैं। स्वर्णकार समाज के लोगों ने छठ पूजा के लिए घाट पर पिंडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से दो दिनों तक सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गईं हैं। बुधवार को खरना होगा। बृहस्पतिवार को शहर के सीताकुंड घाट पर आदि गंगा गोमती नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय पर्व का समापन हो जाएगा। इस पर्व में महिलाएं व पुरुष 36 घंटों तक उपवास रखते हैं। पर्व की तैयारी को लेकर स्वर्णकार समाज के लोग सीताकुंड घाट पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को कुछ लोग सीताकुंड घाट पर पूजा-पाठ के लिए पिंडी बनाने और उसकी रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


छठ माता ने पूरी की मनोकामना
दूबेपुर विकास खंड के मुरलीनगर बांसी गांव निवासी शकुंतला देवी सोमवार को शहर के सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए पिंडी बना रही थीं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से छठ पूजा कर रही हैं। उनकी बहू को बच्चा नहीं होने से परेशान थीं। इसके लिए उन्होंने छठ माता से प्रार्थना की थी। छठी मइया ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया और वह दादी बन गईं। इससे शकुंतला की छठ मइया के प्रति आस्था बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का मांगा सहयोग
जिले में छठ पूजन करने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। स्वर्णकार समाज के लोग प्रमुख रूप से डाला छठ पर्व को मनाते हैं। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी कहते हैं कि शहर के चौक, मेजरगंज, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, दरियापुर, कृष्णा नगर, विवेकनगर, गभड़िया समेत विभिन्न मोहल्लों के परिवार में डाला छठ का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व गोमती मित्र मंडल परिवार से पर्व को संपन्न कराने में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed