{"_id":"6100398a8ebc3e584e2f25c9","slug":"preparation-to-implement-new-circle-rate-of-property-sultanpur-news-lko5887445154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-संपतियों का नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-संपतियों का नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में भू-संपत्तियों का मूल्यांकन कर नया सर्किल रेट लागू किया जाएगा। इसके तहत द्विवार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तैयार प्रस्तावित सूची पर लोगों से इस पर 29 जुलाई तक आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। सुनवाई में आपत्तियों के निस्तारण के बाद नया सर्किल रेट लागू होगा।
जिले में स्थित भू-संपत्तियों का नए सिरे से मूल्यांकन किया गया है। उपनिबंधकों की ओर से मूल्यांकन के बाद विभाग ने भू-संपत्तियों का सर्किल रेट निर्धारित करते हुए प्रस्तावित सूची तैयार की है। प्रशासन के मुताबिक तहसीलवार तैयार डीएम सर्किल रेट की सूची डीएम के आदेश पर तहसील के उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक स्टांप व जिला निबंधक कार्यालय में रखी गई है।
अपर जिला वित्त एवं राजस्व/जिला निबंधक के मुताबिक प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का कोई भी अवलोकन कर सकता है। तैयारी प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट (मूल्यांकन सूची) पर लोगों से 29 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
जिला निबंधक के मुताबिक तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय, जिला निबंधक कार्यालय व सहायक महानिरीक्षक निबंधक कार्यालय में लोग निर्धारित समय तक आपत्ति व सुझाव सर्किल रेट पर दे सकते हैं।
आपत्तियों के निस्तारण व सुझाव पर अमल के लिए 30 जुलाई को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई है। निस्तारण के बाद भू-संपत्तियों का नया डीएम सर्किल रेट लागू होगा। जिला निबंधक उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित सूची का कोई भी अवलोकन कर सकता है।