फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pratibha select in civil service

सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान

Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
pratibha select in civil service
सुल्तानपुर। प्रतिभा वर्मा ने ‘यथा नामे तथा गुणे’ की कहावत को चरितार्थ कर दिया है। प्रतिभाने आईएएस की परीक्षा में देश में तीसरा व महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। इसके पहले प्रतिभा वर्ष 2019 में आईआरएस में चयनित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के बघराजपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुबंश वर्मा व उच्च प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर ऊषा वर्मा की पुत्री प्रतिभा वर्मा शुरू से ही मेधावी रही हैं। वर्ष 2008 में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड से हाईस्कूल करने वाली प्रतिभा ने 2010 में केएनआईसीई से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन

दोनों ही कक्षाओं में प्रतिभा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हाईस्कूल में प्रतिभा को जिले में तीसरा स्थान व इंटरमीडिएट में पहला स्थान मिला था। वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद प्रतिभा वर्मा ने करीब दो वर्षों तक पुणे में वोडाफोन कंपनी में बतौर डिप्टी मैनेजर काम किया था। इसी दौरान उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2019 में उनका चयन आईआरएस के पद पर हो गया। आईआरएस रहने के दौरान ही प्रतिभा ने स्टडी लीव लेकर फिर से तैयारी की। उनकी मेहनत का नतीजा रहा कि उन्हें आईएएस की ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा व महिला वर्ग में पहला स्थान मिला है।
प्रतिभा के चयन पर उनके बघराजपुर आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता सुबंश वर्मा, माता ऊषा वर्मा, पड़ोसी जयप्रकाश वर्मा समेत परिवारीजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं।
चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं प्रतिभा
चार भाई-बहनों में प्रतिभा तीसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई सुधीर वर्मा एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। दूसरे नंबर पर बहन डॉ. प्रियंका वर्मा मेडिकल कॉलेज दिल्ली में सीनियर रेजीडेंट हैं। प्रतिभा के बाद चौथे नंबर पर भाई अभिषेक वर्मा हैं, जो आईईआरटी इलाहाबाद से बीटेक कर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। प्रतिभा के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।
हाईस्कूल यूपी बोर्ड व सीबीएसई से की इंटर की पढ़ाई
प्रतिभा शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण किया। परीक्षा परिणाम में प्रतिभा को जिले में तीसरा स्थान मिला। इंटर की पढ़ाई प्रतिभा ने सीबीएसई से की। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में अध्ययन करते हुए प्रतिभा को इंटर में जिले में पहला स्थान हासिल हुआ। इसके बाद प्रतिभा का सेलेक्शन आईआईटी दिल्ली के लिए हो गया।
महिला सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में काम करना लक्ष्य
आईएएस में ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल करना खुशी की बात है। आईएएस में चयनित होने के बाद महिला सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा है। नई शिक्षा नीति में बहुत सारी तब्दीलियां हुई हैं। इस फील्ड में काम करने की बहुत जरूरत है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी काम करने की जरूरत है।
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर प्रतिभाग करना होगा। इसके साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन का जो भी दायित्व मुझे दिया जाएगा, उसे पूरी जिम्मेदारी व लगन से पूरा करूंगी। अपने अधिकारों और दायित्वों के साथ जनता की सेवा करना हमारा लक्ष्य है।
-प्रतिभा वर्मा
शिक्षकों ने दी बधाई
शिक्षिका ऊषा वर्मा की पुत्री प्रतिभा के आईएएस चयनित होने पर साथी शिक्षकों ने बधाई दी है। साथ ही प्रतिभा के स्कूल के शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की है। भदैंया बीईओ सतीश सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, महामंत्री डॉ. एचबी सिंह, रमेश तिवारी, लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने खुशी जाहिर की है।

वहीं, प्रतिभा के विद्यालय केएनआईसीई ने भी उनके आईएएस बनने पर बधाई दी है। केएनआईसीई के पूर्व शिक्षक व प्रतिभा के भौतिक विज्ञान के शिक्षक रहे रमाशंकर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, केएनआईपीएसएस के कार्यालय अधीक्षक अनिल सिंह ने प्रतिभा के चयन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed