फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prakhar tops the district with 98 percent marks

Sultanpur News: प्रखर 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल

Tue, 07 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prakhar tops the district with 98 percent marks
सुल्तानपुर। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (आईसीएसई) बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में प्रखर श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, हर्षी पाठक 96.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और अनवेषा सिंह 96 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सोमवार को सुबह 11 बजे आईसीएसई बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है।
विज्ञापन



जिले में इस बोर्ड के तीन स्कूल संचालित हैं। इसमें लाल डिग्गी स्थित गुरुचरन पब्लिक स्कूल के सभी 57 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के तीनों टॉपर भी इसी स्कूल से हैं। छात्र प्रखर श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहीं हर्षी पाठक को 96.4 प्रतिशत अंक मिले। वहीं तीसरे स्थान पर अनवेषा सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही स्कूलों में छात्रों की भीड़ एकत्रित होने लगी। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई भी दी। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर ने सभी छात्र-छात्राओं की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन




बल्दीराय क्षेत्र के सेंट जांस काॅन्वेंट स्कूल गनापुर में ध्रुव तिवारी ने अपने स्कूल में सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिवांगी सिंह ने 84.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। अंशिका जायसवाल ने 84 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, उप प्राचार्य पंकज श्रीवास्तव और विद्यालय के शिक्षकों ने माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, विकास शुक्ल, विनोद त्रिपाठी, अरुण तिवारी, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, विधिचंद्र जायसवाल, अरविन्द पांडेय, छात्र, छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे। इसी तरह गभड़िया के माॅर्डन पब्लिक स्कूल की छात्रा संजना जायसवाल ने अपने स्कूल में सर्वाधिक 85 फीसदी अंक प्राप्त किए। इलमा 83 फीसदी अंक पाकर दूसरे और अलशिफा 80 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed