फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pradhan's husband and brother-in-law shot dead in broad daylight

प्रधान के पति व देवर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband and brother-in-law shot dead in broad daylight
सुल्तानपुर। वर्चस्व कायम करने के लिए बुधवार की सुबह महराजगंज बाजार खूनी अखाड़ा बन गया। असलहाधारी लोगों ने ग्राम प्रधान के देवर की पिटाई कर दी। भाई को बचाने दौड़े प्रधान के पति को दबंगों ने गोलियों से भून डाला। फायरिंग में प्रधान के पति और देवर घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान के पति को मृत घोषित कर दिया। देवर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, हत्या से नाराज लोगों ने आरोपियों की दुकान मेें आग लगा दी। दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर व कार को फूंक दिया।
विज्ञापन

तनाव की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। एसपी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर उन्हें रवाना किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की प्रधान नफीसा बानो पत्नी मोइनुद्दीन के देवर नुरूद्दीन का महाराजगंज बाजार में जनसुविधा केंद्र है। बुधवार की सुबह नुरूद्दीन बाइक से जन सुविधा केंद्र पहुंचे थे। उसी समय मनियारपुर गांव निवासी इकबाल बाबू समेत नौ लोग महराजगंज बाजार में स्थित बिलाल के दुकान पर बैठे हुए थे।
नुरूद्दीन (38) किसी काम से जन सुविधा केंद्र से निकलकर बाजार की ओर जा रहे थे तभी इकबाल बाबू समेत अन्य लोगों ने उसे रोककर पीट दिया। नुरूद्दीन के शोर मचाने पर जनसुविधा केंद्र पर मौजूद मोइनुद्दीन (40) दौड़कर वहां पहुंच गए।
दोनों भाइयों की इकबाल बाबू से कहासुनी होने लगी। इस दौरान इकबाल आदि ने पिस्टल, बंदूक और अन्य असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में प्रधान के पति मोइनुद्दीन (40) के सीने व पेट में चार गोलियां लगीं, जबकि नुरूद्दीन के कंधे में एक गोली लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से महाराजगंज बाजार में भगदड़ मच गई। फायरिंग के बाद इकबाल बाबू आदि मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल मोइनुद्दीन और नुरूद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान के पति मोइनुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देखते हुए नुरूद्दीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दूसरी ओर प्रधान के पति की हत्या से नाराज समर्थकों ने महाराजगंज बाजार में आरोपी इकबाल बाबू की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में आग लगा दी।
दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर व कार को भी फूंक दिया। हत्या व आगजनी की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने आग को काबू किया। एसपी ने घटना के बारे में स्थानीय लोगों के साथ ही मृतक के परिवारीजनों से जानकारी ली।
मृतक मोइनुद्दीन के पिता मोहम्मद रमजान ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों ने ही अपनी दुकान में आग लगाई है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर उन्हें रवाना किया। एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद रमजान की तहरीर पर इकबाल बाबू समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

कुड़वार। प्रधान के पति मोइनुद्दीन की हत्या के बाद हुए आगजनी से महाराजगंज बाजार बंद हो गया। लोग अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। महाराजगंज बाजार में जिन लोगों का आवास भी हैं, वे भी घरों में ही सिमट गए। महाराजगंज बाजार में खुली बैंक भी बंद कर दी गई। बाजार में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed