फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pradhan mantri awas yojana

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में मिले 361 अपात्र

Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 361 अपात्र पाए गए हैं। चयनित फर्म ने अपात्रों की सूची नगर निकायवार भेजते हुए उस पर आपत्तियां मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में 361 अपात्र पाए गए हैं। जांच के बाद बड़ी संख्या में अपात्रों के मिलने पर शासन के निर्देश पर सूडा की ओर से चयनित की गई फर्म ने अपात्रों की सूची नगर निकायवार भेजी है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा विमल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण में यह गड़बड़ी आवेदन में मिली है। सूडा मुख्यालय से चयनित कंसलटेेंट स्नो फाउंटेन लखनऊ ने सूची भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा कार्यालय को उपलब्ध सूची के मुताबिक नगर पालिका में 35, नगर पंचायत कादीपुर में 103, नगर पंचायत दोस्तपुर में19 व 73 तथा नगर पंचायत कोइरीपुर में 136 अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों की सूची नगर निकाय के सूचना पट पर चस्पा करते हुए उनसे 16 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed