{"_id":"69fe22ef56546731d306edad","slug":"power-supply-to-500-homes-cut-off-after-wire-falls-on-trailer-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155842-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेलर पर तार गिरने से 500 घरों की बिजली आपूर्ति गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेलर पर तार गिरने से 500 घरों की बिजली आपूर्ति गुल
Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ में ट्रेलर पर गिरा केबल। स्रोत- विभाग
लंभुआ। कस्बे में शुक्रवार सुबह एलटी जर्जर विद्युत केबल टूटकर चलते ट्रेलर पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि ट्रेलर में करंट नहीं उतरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तार टूटने से लंभुआ नगर पंचायत के करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े टाउन फीडर के जरिये नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। दियरा रोड पर सड़क पार कर खंभों के बीच लगा केबल काफी समय से जर्जर हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार केबल में आए दिन फॉल्ट और स्पार्किंग की समस्या होती रहती थी, लेकिन समय रहते इसे बदला नहीं गया।
शुक्रवार सुबह 9:30 बजे सड़क से गुजर रहे ट्रेलर के ऊपर अचानक केबल टूटकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। उमस में पूरे दिन बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। एसडीओ जवाहर सिंह ने बताया कि केबल काफी पुराना था। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई गई और शाम करीब 4:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।