फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power supply suspended for an hour and a half due to false information; 25,000 consumers inconvenienced

Sultanpur News: फर्जी सूचना पर डेढ़ घंटे बंद रही बिजली, 25 हजार उपभोक्ता परेशान

Sun, 02 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Power supply suspended for an hour and a half due to false information; 25,000 consumers inconvenienced
मोतिगरपुर। विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार रात एक युवक की फर्जी सूचना से करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही। जिससे लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम से मोतिगरपुर फीडर की बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी। रात 9:45 बजे आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। उपभोक्ताओं के लगातार फोन आने पर एसएसओ ने व्हाट्सएप ग्रुप में बेलवारी गांव में एलटी लाइन की केबल में शॉर्ट सर्किट की सूचना दी। काफी देर तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव और अवर अभियंता अरशद से शिकायत की। कई उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान पता चला कि गांव में एलटी लाइन में कोई खराबी नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव का 63 केवीए ट्रांसफार्मर खराब था और एक युवक ने गलत सूचना दी थी। अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि जांच में सूचना गलत पाई गई। सत्यापन के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed