{"_id":"632f473fc6c9a678483418af","slug":"power-supply-sultanpur-news-lko649924525","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा महोत्सव पर शहर में नहीं होगी बिजली की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा महोत्सव पर शहर में नहीं होगी बिजली की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में विजयदशमी से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली के खंभे व जर्जर तार बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब पांच लाख रुपया खर्च होंगे।
दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था। उसके बाद इंजीनियरों ने जर्जर तार, केबल, खभे व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की कार्ययोजना बनाई। इसमें डाकखाना उपकेंद्र पर विशेष फोकस किया गया। इसके अलावा दरियापुर व ट्रांसपोर्ट नगर के शहरी क्षेत्र की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तार, खंभे, केबल व ट्रांसफार्मर को चिह्नित किया गया। इन कार्यों पर करीब पांच लाख रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया था। इसमें अकेले डाकखाना विद्युत उपकेंद्र से संबंधित बिजली व्यवस्था पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये खर्च का आकलन है। अधिकारियों की स्वीकृति के बाद विद्युत वितरण खंड ने दुर्गा पूूजा महोत्सव के पहले आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कार्य शुरू करा दिया है।
अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि डाकखाना उपकेंद्र के जर्जर तार, केबल व खंभे बदले जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर की भी मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए शटडाउन भी लिया जा रहा है। प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा को देखते हुए ढीले तारों को कसा जा रहा है। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि शहर के तीनों उपकेंद्रों के कार्य पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। महोत्सव के पहले तीनों सब स्टेशन क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा।