{"_id":"634ef4740a4ed62f5e08aeec","slug":"power-cut-sultanpur-news-lko6535013170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिन में चार घंटे बंद रहेंगे छह बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिन में चार घंटे बंद रहेंगे छह बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के छह बिजली उपकेंद्र बुधवार को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बंद रहेंगे। इससे करीब तीन लाख आबादी को परेशानी होगी। बंदी के दौरान पारेषण उपकेंद्र में बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर का कनेक्शन किया जाएगा।
पयागीपुर स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर स्थापित 63 एमवी ट्रांसफार्मर से 33 केवी उपकेंद्रों की लाइनों को बुधवार को जोड़ा जाना है। पारेषण के इस उपकेंद्र से शहरी क्षेत्र के डाकखाना सब स्टेेशन, टीपीनगर व ग्रामीण क्षेत्र के कूरेभार, रामगंज, असरोगा व पकड़ी विद्युत सब स्टेेशन को सीधे बिजली मिलती है। इन उपकेंद्रों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच इंजीनियर पारेषण के बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर से वितरण के 33 केवी उपकेंद्रों का कनेक्शन कराएंगे। दो शहरी समेत चार ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्र से करीब तीन लाख आबादी जुड़ी है। छह उपकेंद्रों के चार घंटे लगातार बंद रहने से करीब तीन लाख आबादी को बिजली नहीं मिल सकेगी। इंजीनियरों के मुताबिक कटौती का समय घट-बढ़ भी सकता है। वितरण के अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।