{"_id":"6245ee5b42c84f212244289a","slug":"power-cut-sultanpur-news-lko624023498","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाए गए अभियान में बृहस्पतिवार को करीब 220 कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान टीमों ने करीब पौने दो करोड़ रुपये राजस्व भी जमा कराया है। इसके साथ ही कुछ उपभोक्ताओं को जल्द बिल चुकाने की हिदायत दी है।
मध्यांचल वितरण निगम व अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिले के पांचों वितरण खंडों में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया गया। वसूली के लिए उपखंड के एसडीओ व अवर अभियंताओं का लक्ष्य पहले से ही निर्धारित किया गया था। बृहस्पतिवार को जिले में चलाए गए अभियान में पांचों वितरण खंडों में करीब 220 बिजली कनेक्शन बकाए में काट दिए गए। कनेक्शन काटने के साथ ही टीमों ने केबल जब्त कर ली है। अभियान के दौरान सभी टीमों ने मिलकर करीब एक करोड़ 71 लाख रुपये राजस्व जमा कराया है। हालांकि अधिक सख्ती नहीं होने की वजह से टीमों ने अपना लक्ष्य अभी पूरा नहीं किया है। अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ताओं को अपना बकाया जमा करने के लिए समय भी दिया गया है।
शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विद्युत टीमों ने सर्वाधिक राजस्व की वसूली की है। इसके साथ ही सर्वाधिक कनेक्शन भी बकाए में काटे हैं। एसडीओ व अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद के नेतृत्व में निकली टीम ने उपकेंद्र क्षेत्र में बकाए में 70 कनेक्शन काट दिए। टीम ने करीब 32 लाख रुपया राजस्व जमा कराया है। कुछ उपभोक्ताओं को राजस्व जमा करने के लिए व्यक्तिगत अनुरोध पर समय भी दिया गया है।