फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Postman will become a rising star with mobile updation

मोबाइल अपडेशन से राइजिंग स्टार बनेंगे पोस्टमैन

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Postman will become a rising star with mobile updation
सुल्तानपुर। अधिक से अधिक संख्या में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए डाक विभाग ने राइजिंग स्टार प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें 31 मार्च के पहले पोस्टमैन को ज्यादा से ज्यादा आधार व मोबाइल नंबर अपडेट करना है। तय तिथि के अंतर्गत लक्ष्य पूरा करने वाले पोस्टमैन को राइजिंग स्टार का खिताब देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद में अभी 80 पोस्टमैन मोबाइल से आधार नंबर को लिंक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग ने आधार अपडेशन के कार्य को गति देने के लिए पोस्टमैनों के लिए सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) के राइजिंग स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता पहली फरवरी से ही शुरू की गई है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहला स्लैब 50-199 के बीच आधार अपडेशन का है। इसे पूरा करने वाले पोस्टमैन को पॉवर बैंक या ब्लू टूथ ईयर फोन दिया जाएगा। दूसरे स्लैब में 200-499 आधार अपडेशन करने वाले पोस्टमैन को स्टीम आयरन या टोस्टर दिया जाएगा। तीसरे स्लैब में 500-999 आधार अपडेशन किया जाना है। यह लक्ष्य पूरा करने वाले पोस्टमैन को माइक्रोवेव व इंडक्शन स्टोव दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह चौथे स्लैब में 1000 से 2999 आधार अपडेशन का लक्ष्य पूरा करने पर स्मार्टफोन या वॉशिंग मशीन दी जाएगी। पांचवें स्लैब में 3000 से 4999 आधार का अपडेशन करना होगा। इस लक्ष्य को पूरा करने वाले पोस्टमैन को लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। छठवें स्लैब में 5000 आधार अपडेशन का लक्ष्य पूरा करना होगा। इस लक्ष्य को पूरा करने पर स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 80 पोस्टमैन आधार अपडेशन के काम में लगाए गये हैं। ये पोस्टमैन अपने मोबाइल से बायोमीट्रिक डिवाइस के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करते हैं। पहली फरवरी से अभी तक जिले में 9000 लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक किए गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस योजना से कई मोबाइल नंबरों को आधार से लिंक करने के काम में काफी तेजी आ गई है। इसके साथ ही हर एक नंबर अपडेट करने पर पोस्टमैन को 13 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

प्रधान डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि यह योजना 31 मार्च तक चलेगी। तय तिथि के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करने वाले पोस्टमैन को राइजिंग स्टार का खिताब देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सुल्तानपुर में 80 व अमेठी जनपद के सभी पोस्टमैन को निर्देश दिया गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा मोबाइल नंबर आधार से अपडेट करें। अमेठी में 86 पोस्टमैन आधार अपडेशन का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed