फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Post threatening lobbyist goes viral

Sultanpur News: पैरवी करने वाले को धमकाने का पोस्ट वायरल

Fri, 14 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Post threatening lobbyist goes viral
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की पैरवी करने वाले को धमकाने का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरार आरोपी सिराज अहमद के खिलाफ पैरवी करने वाले वकील को अधिवक्ता आजाद अहमद जैसा ही हश्र होने की धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वकीलों में रोष फैल गया है। अमर उजाला वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने शुक्रवार को डीएम व एसपी से मिलने के लिए पत्र भेजा है। शनिवार को वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मिलेगा। डीजीसी क्रिमिनल ने एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के अलहदादपुर गांव निवासी अधिवक्ता आजाद अहमद की शहर से सटे भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनके भाई मुनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोतवाली नगर के लोलेपुर गांव निवासी सिराज अहमद फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह व शेख नजर अहमद पैरवी कर रहे हैं। वायरल पोस्ट को फरार चल रहे आरोपी सिराज अहमद के करीबी का माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed