फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   political

सहयोगी दलों ने सपा के नेतृत्व में दिखाई एकजुटता

Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सपाई। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में नौ अन्य दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही सहयोगी दलों ने सपा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने को लेकर एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठबंधन के नौ दलों के पदाधिकारियों ने 2022 में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने के लिए एकजुटता दिखाई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थ के दामों में तेजी से वृद्घि हुई है। प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। बैठक में शामिल अन्य दलों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में शामिल होने वालों में लोक दल के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज यादव, अपना दल के जिलाध्यक्ष अर्जुन पटेल, सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद राजभर, महान दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप मौर्य, भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष केशवराम प्रजापति, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौहान, प्रदेश महासचिव सत्य कुमार चौहान, प्रसपा के महासचिव तौफीक अहमद, अपना दल के मंडल अध्यक्ष सुरेश टाइगर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राम उजागिर धुरिया मौजूद रहे। बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मो. ताहिर खान, पूर्व विधायक भगेलूराम, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट, पूर्व प्रमुख रिजवान अहमद समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed