फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   political

सपा विद्यायक ने की ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी

Wed, 29 Sep 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
political
7. इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अबरार अहमद। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। इसौली के सपा विधायक का एक बार फिर विवादित बयान सामने आने से बाह्मणों और क्षत्रियों में खासी नाराजगी है। बुधवार को इसौली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बल्दीराय को दिया। दूसरी तरफ, भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली नगर में सपा विधायक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के इसौली क्षेत्र के सपा विधायक अबरार अहमद ने पिछले सोमवार को शहर के एक मैरिज लॉन में हो रही सपा की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा की उपस्थिति में मीडिया चैनलों के सामने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराने पर रहे आरोपों के सवाल पर ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। विधायक की पूरी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने पर जिले के ब्राह्मण और क्षत्रिय समुदाय में रोष फैल गया।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानवाधिकार फरियादी संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोदय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बल्दीराय एसडीएम के पास पहुंच गए। लोगों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। दूसरी ओर भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी की तहरीर पर कोतवाली नगर में इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद के खिलाफ ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अमर्यादित बयान देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़मरोड़ कर पेश किया गया बयान: विधायक
सुल्तानपुर। वायरल वीडियो पर सपा विधायक अबरार अहमद ने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है। जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक बनने तक सभी वर्गों का उन्हें हमेशा समर्थन मिलता रहा है। इसौली विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के उन्होंने विकास कराया है। कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय, दूबेपुर बिकास खंडों में प्राथमिकता पर कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed