फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police used baton on encroachment in the square

Sultanpur News: चौक में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा

Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police used baton on encroachment in the square
सुल्तानपुर। शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। इसके लिए अमर उजाला लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। इन खबरों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ चौक पहुंचे। सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को वहां से हटाकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन

शहर का हृदयस्थली कहे जाने वाले चौक क्षेत्र की गलियां व सड़कें अतिक्रमण से जाम लग रहा है। बुधवार दोपहर बाद नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह की अध्यक्षता में भारी पुलिस बल चौक पहुंचा तो अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी मच गई। अतिक्रमणकारी दुकान लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

कब्जा कर सड़क पर दुकान लगाने वालों को पुलिस ने हटा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चौक-शाहगंज मार्ग, पारकींसगंज मार्ग, ठठेरी बाजार, गल्लामंडी में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को हटाया। डिवाइडर पर खड़े वाहन स्वामियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। चौक घंटाघर से गल्लामंडी तक डटे अतिक्रमण कारियों को हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगा अभियान
नगर कोतवाली प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि बुधवार को चौक घंटाघर, गंदानाला, ठठेरीबाजार, पारकींसगंज जैसे मुख्य बाजारों में अभियान चलाया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस की नजर है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed