फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   police team brutally beaten by warranty and his family In Sultanpur snatched service revolver and fled

UP: वारंटी ने घरवालों संग मिलकर दरोगाओं को पीटा, सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फरार; चार थानों की पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 20 Nov 2025 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 02:34 PM IST
सार

सुल्तानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वारंटी और घरवालों ने हमला कर दिया। उन्हें ना सिर्फ जमकर पीटा बल्कि एसआई की सर्विस रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए। चार थानों की पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
police team brutally beaten by warranty and his family In Sultanpur snatched service revolver and fled
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार सुबह जानलेवा हमले के आरोपी आदर्श सिंह को पकड़ने सिविल ड्रेस में पहुंचे अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक अकील हुसैन, भानु प्रताप शाही व सिपाही उमेश गौतम पर आरोपी व उसके घरवालों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। 

विज्ञापन


दरोगा अकील हुसैन का सर्विस रिवॉल्वर व मोबाइल छीनकर हमलावर भाग निकले। उप निरीक्षक की तहरीर पर हलियापुर थाने में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश अमेठी, सुल्तानपुर व अयोध्या जिले की पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची थी टीम

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा लाला का पुरवा गांव का है। गांव निवासी आदर्श सिंह के खिलाफ अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार सुबह कुमारगंज थाने से उप निरीक्षक अकील हुसैन, भानु प्रताप शाही व कांस्टेबल उमेश गौतम डोभियारा लाला का पुरवा गांव में आरोपी के घर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक अकील हुसैन के आरोप के मुताबिक, आरोपी आदर्श सिंह घर पर मौजूद था। उसे पकड़ने के दौरान ही आरोपी के घरवालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अकील हुसैन का सर्विस रिवॉल्वर व मोबाइल छीनकर उन्हें मारा-पीटा।

बीच-बचाव करने वाले उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही व सिपाही उमेश गौतम को भी आरोपियों ने पीट दिया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है। उप निरीक्षक की तहरीर पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में आदर्श की तलाश करने आई थी पुलिस

अयोध्या जिले के कुमारगंज कस्बा निवासी राहुल मिश्र के मुताबिक, 14 नवंबर रात 8:30 बजे विपक्षी सुभाष मिश्र, उसके साथी आदर्श सिंह व अन्य निवासीगण डोभियारा बाइक से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने असलहे से उन पर फायर कर दिया। वह किसी तरह से बच गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। राहुल की तहरीर पर कुमारगंज थाने में सुभाष, आदर्श सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी मामले में उप निरीक्षक व सिपाही आदर्श को पकड़ने आए थे।

पुलिस टीम पर हमले के आरोपी का आपराधिक इतिहास

हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि आरोपी आदर्श सिंह का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हलियापुर व कुमारगंज थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हलियापुर में चार व कुमारगंज थाने में तीन आपराधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed