{"_id":"5e8f533a8ebc3e77b31a5491","slug":"police-seized-passports-of-10-sudanese-citizens-sultanpur-news-lko5170857167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जब्त किया 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जब्त किया 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। इन सभी नागरिकों को क्वारंटीन में रखा गया है। 19 मार्च को सूडान के 10 उलमा जिले में पहुंचे थे। वे सभी शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ठहरे थे।
खुफिया विभाग की सूचना के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा पहुंचकर सभी उलमाओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया था। जिला प्रशासन ने सभी उलमाओं को शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ही रहने का आदेश दिया था। गत दिनों पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ दोबारा जामिया इस्लामिया मदरसा पहुंचे और उनका सैंपल लिया था।
स्वास्थ्य टीम ने सभी 10 सूडानी नागरिकों समेत उनके संपर्क में आने वाले अन्य पांच लोगों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जांच में 10 सूडानी नागरिकों समेत अन्य पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। इसके बाद सभी को जामिया इस्लामिया मदरसे में शिफ्ट कर 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रख दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी 10 सूडानी नागरिकों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया था। महामारी के दौरान लॉकडाउन का पालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने सभी 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार इन सूडानी नागरिकों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।