फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police handed over jewelery to bullion trader

Sultanpur News: पुलिस ने सराफा कारोबारी को सौंपे जेवरात

Sat, 21 Sep 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police handed over jewelery to bullion trader
सुल्तानपुर नगर कोतवाली में जेवरातों का मिलान करता सराफा व्यापारी
सुल्तानपुर।
विज्ञापन

ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को सराफा कारोबारी भरतजी सोनी की दुकान में हुई डकैती में सोना-चांदी 22 दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें सौंप दी गई। कोर्ट के आदेश पर 2.633 किग्रा सोना, 15 किलो चांदी व 45,700 रुपये नकदी पाकर भरतजी सोनी ने राहत की सांस ली।



उधर, डकैती के बाद भरतजी सोनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि डकैती में सोने-चांदी के आभूषण के साथ करीब तीन लाख रुपये भी बदमाश ले गए हैं। इसमें आभूषण शत प्रतिशत बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है, लेकिन नकदी की अभी पूरी बरामदगी नहीं की जा सकी है। मात्र 45,700 रुपये ही भरतजी को सौंपे गए हैं। पुलिस का दावा है कि शेष रकम अन्य फरार आरोपियों के पास है, जिसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed