{"_id":"65cfc5c1dbb6c7284a05f28a","slug":"police-exam-question-papers-will-reach-the-centers-under-the-supervision-of-sector-magistrates-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-109793-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में सेंटरों पर पहुंचेंगे पुलिस परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में सेंटरों पर पहुंचेंगे पुलिस परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र सेंटरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में पहुंचेगा। इसे कोषागार से लेकर सुबह पांच बजे लेकर केंद्रों के लिए रवाना होंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ही उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर कोषागार में जमा कराएंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी है। इसके साथ ही वे अपने केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।
17 व 18 फरवरी को दो पालियों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे के बीच अपने केंद्रों पर पहुंचना होगा। डेढ़ घंटे प्रवेश देने के बाद गेट बंद हो जाएगा। दूसरी पाली में भी अभ्यर्थियों का प्रवेश दो बजे से शुरू हो जाएगा। डेढ़ घंटे बाद साढ़े तीन बजे प्रवेशबंद हो जाएगा। कक्ष में पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। स्कैनिंग में मिलान होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है।
इसी तरीके से दूसरे दिन 18 फरवरी को भी परीक्षा की व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था में लगाए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। उनके साथ पुलिस भी रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लगाई है। प्रत्येक केंद्रों पर छात्रों की संख्या के हिसाब से स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अधिक संख्या होने पर दो व तीन स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये केंद्रों पर रहकर परीक्षा की निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड जरूर लाएं
पुलिस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड जरूर लाना होगा। केंद्रों पर प्रवेश पत्र में लगी फोटो से चेहरे का मिलान नहीं हो पाने पर आधार कार्ड से फोटो का मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद ही अभ्यर्थी परीक्ष दे सकेगा। इसके लिए परीक्षा के समय में पांच मिनट अतिरिक्त दिया गया है।
इनसेट
ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित
- मोबाइल फोन
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइश
- टोपी
- धूप का चश्मा
- घड़ी
-पेंसिल
- ज्वैलरी का सामान
- लंच बॉक्स
- पेंसिल बॉक्स
इनसेट
परीक्षा में लगाए गए अधिकारी कर्मचारी
जोनल मजिस्ट्रेट- छह
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 13
स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 41
कक्ष निरीक्षक- 1396
सहायक कक्ष निरीक्षक- 135
केंद्र व्यवस्थापक- 29
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक केंद्रों पर पुलिस की एक सेल स्थापित की गई है। प्रतिबंधित सामान लाने वाले अभ्यर्थियों को सामान गेट के बाहर सेल पर जमा कर लिया जाएगा। वापसी में अभ्यर्थियों को सामान दिया जाएगा। कहीं गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्प है।