{"_id":"672d05bd2ba5aaef0a021337","slug":"police-empty-handed-in-catching-accused-bjp-leader-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121958-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरोपी भाजपा नेता को पकड़ने में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरोपी भाजपा नेता को पकड़ने में पुलिस खाली हाथ
Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर के कारोबारी संतराम अग्रहरि की हत्या हुए एक माह का समय बीत चुका है। मर्डर केस में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल महीने भर बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कारोबारी के परिवार वाले बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी की गैर मौजूदगी में सीओ को शिकायती पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतक संतराम के चचेरे भाई अखिलेश अग्रहरि ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोसैसिंहपुर बाजार में आठ अक्तूबर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के दो दिन पहले अखिलेश अपने व्यापार के लिए जा रहे थे। रास्ते में भाजपा नेता अर्जुन पटेल ने रोककर हमको जान से मारने की धमकी भी दी। अभी भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव भी रहता है।
सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष का शिकायत पत्र लिया गया। थानाध्यक्ष दोस्तपुर को निर्देशित किया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)