{"_id":"69ee54e16d62a58f3d0252f6","slug":"police-bus-stopped-on-the-highway-causing-traffic-jam-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-155027-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर बंद हुई आरक्षियों की बस, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर बंद हुई आरक्षियों की बस, लगा जाम
Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण पूरा कर बलिया जा रहे आरक्षियों की प्राइवेट बस रविवार शाम मोतिगरपुर कस्बे में लखनऊ-बलिया हाईवे के बीचों-बीच अचानक बंद हो गई। करीब 25 मिनट तक बस सड़क पर खड़ी रहने से यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से 40 नए आरक्षियों को लेकर प्राइवेट बस बलिया के लिए रवाना हुई थी। शाम करीब 6:35 बजे बस मोतिगरपुर कस्बे में पहुंचते ही अचानक खराब होकर रुक गई। चालक और परिचालक ने प्रयास किया, लेकिन बस चालू नहीं हो सकी। हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनने लगी। करीब 25 मिनट बाद आरक्षियों ने खुद बस में धक्का लगाया, तब जाकर बस चालू हुई। इसके बाद बस बलिया के लिए रवाना हुई। संवाद