फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   police arrested one accused in encounter In Aman murder case in Sultanpur his accomplice escaped

अमन हत्याकांड: मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार... साथी भाग निकला, अपहरण करके दौड़ाकर पीटा... फिर कर दी थी हत्या

Mon, 08 Dec 2025 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 09:07 AM IST
सार

अमन यादव हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, उसका साथी भाग निकला। आरोपियों ने युवक का सरेराह अपहरण करके पहले मैदान में दौड़ाकर पीटा। फिर हत्या कर दी थी। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
police arrested one accused in encounter In Aman murder case in Sultanpur his accomplice escaped
मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपी दीपक यादव उर्फ़ राका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपियों से सोमवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। इसे पकड़ लिया गया। जबकि, इसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी अमन यादव (24) की शनिवार की शाम अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह उसका शव नदी में मिला था। अपहरण का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।   

विज्ञापन

पैर में गोली लगने से राका घायल

तड़के पहर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस का सामना दो आरोपियों से हो गया। इस दौरान पैर में गोली लगने से दीपक यादव उर्फ़ राका घायल हो गया। वहीं एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पहले ही इस केस में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने ईशीपुर अरजो के पास से अमन यादव का अपहरण कर लिया था। इसकी बेरहमी से पिटाई की। एक विद्यालय के मैदान में उसे दौड़ा कर मारा था। वहां खून के निशान मिले थे। इसके बाद हत्या करके उसका शव गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस को उसकी लाश मिली थी। 

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी थी। अब मुठभेड़ में एक और आरोपी राका को पकड़ा गया है।



पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि भागे आरोपी की तलाश जारी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। चांदा पुलिस टीम लगातार अभियान चलाकर सभी आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed