{"_id":"5e95d9cd8ebc3e72c44593c6","slug":"police-and-administration-tighten-the-screws-in-lockdown-sultanpur-news-lko517672749","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पुलिस व प्रशासन ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पुलिस व प्रशासन ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लॉकडाउन पहले फेज के अंतिम दिन पुलिस व प्रशासन ने बिना वजह घूमने वालों पर शिकंजा कस दिया। निरीक्षण में निकली डीएम व एसपी ने लोगों से घर से बाहर निकलने की वजह की पूछताछ की व घरों में रहने की सलाह दी। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के पहले चरण के अंतिम दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं। जरूरी सामानों के लिए मेडिकल स्टोर व किराना की चिह्नित दुकानें खुली रहीं।
डीएम सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने लॉकडाउन का संयुक्त रूप से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर आने-जाने वाले लोगों से डीएम व एसपी ने पूछताछ की। सही वजह नहीं बता पाने पर अधिकारियों ने कई लोगों को फटकार लगाने के साथ ही उन्हें समझाया। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
शहर भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सैनिटाइजेशन व्यवस्था व साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बस स्टेशन, कुड़वार नाका, शहर स्थित सब्जी मंडी, गभड़िया, महुअरिया व अमहट का निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया।